चतरा, दिसम्बर 10 -- चतरा, प्रतिनिधि। इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर, दीभा में मंगलवार को आगामी चार दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन 2026 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रबंधकीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रबंधकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष मुकेश साह एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। बताया गया कि यह सम्मेलन 28 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें विद्या भारती के विभिन्न विद्यालयों से करीब 180 प्रधानाचार्य शामिल होंगे। बैठक में आवास, भोजन, परिवहन, मंच व्यवस्था, स्वागत, कार्यालय संचालन तथा प्रचार-प्रसार जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...