देहरादून, दिसम्बर 9 -- देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग 18 दिसंबर को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मना रहा है। उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने सोमवार को जानकारी दी कि मुख्य कार्यक्रम हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, गढ़ी कैंट में आयोजित होगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे। इसमें विभिन्न प्रदर्शनी एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। वहीं प्रदेश के सभी पुलिस थानों में लोक समस्या निवारण कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...