लखनऊ, जनवरी 3 -- सनातन समिति एवं सनातन विचार मंच की ओर से सनातन सर्टिफिकेशन के लिए क्यूआर कोड बनाया है। समिति के राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण गौड़ ने गोमती नगर विशाल खंड के एक रेस्टोरेंट में बताया कि स्वच्छता, शुचिता और आवश्यकता अनुसार उत्पाद की सही जानकारी देने के लिए यह क्यूआर कोड बनाया गया है, जो कि संबंधित संस्थानों में टेक्निकल क्वालिफाइड टीम की सर्वे के बाद जारी किया जाएगा। सनातन समाज के प्रमुख संगठनों के पदाधिकारियों ने मंगलौर से आए कोऑर्डिनेटर गणेश सिनोये का स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सनातन समिति के विधिक सलाहकार विनय कुमार सिंह, विनोद कथूरिया, रूप कुमार शर्मा, गगन शर्मा, रामबदन दुबे, राजेंद्र मिश्रा, राम दयाल मौर्य, राकेश सिंह, राजेश सोनी, बॉबी गुप्ता, डॉ. महेश शर्मा, प्रवेश सनातनी, एसएन पांडेय, रविंद्र सिंह, राजेंद्र मिश्र आ...