आरा, फरवरी 4 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी चयनित दिव्यांग खिलाड़ियों को पटना प्रमंडल स्तरीय (अंतर-जिला) दिव्यांग खेल प्रतियोगिता 2025-26 में भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत कई खेलों का आयोजन किया जाएगा। छह फरवरी को पाटलिपुत्र खेल परिसर में एथलेटिक्स, दृष्टिबाधित क्रिकेट, दृष्टिबाधित फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। आवश्यक कागजातों के साथ खिलाड़ी भाग लेंगे। यह जानकारी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के लालू तुरहा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...