रुडकी, जनवरी 15 -- मंगलौर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया हैं जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पकडें आरोपी के पास से पुलिस ने प्रतिबंधित 192 कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने नशा तस्कर का एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में चालान कर दिया हैं। मंगलौर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि बुद्धवार की देर शाम नारसन पुलिस चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज पुलिस कर्मियों के बुडपुर जट्ट तिराहे पर चैकिंग कर रहे थे। चैकिंग के दौरान उन्होंने दो युवकों को बाइक पर आते हुए देखा तो उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर पीछे की भागने लगे जिनका पीछाकर पुलिस कर्मियों ने एक को दबोच लिया जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...