कोडरमा, सितम्बर 7 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पथलगड्डा में युवा सेना क्लब के तत्वावधान में चल रहे फुटबॉल लीग टूर्नामेंट में पथलगढ़ा बनाम रेभनाडीह के बीच मैच खेला गया। इसें निर्धारित समय में दोनों टीम एक-एक गोल की बराबरी पर रही। अंत में रेभनाडीह की टीम पेनाल्टी शूटआउट में एक गोल से विजयी रही। बता दें उक्त लीग मैच में कुल 16 टीमें शामिल हो रही हैं। मौके पर काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...