गोपालगंज, फरवरी 6 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक वृद्ध से पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर 1.89 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। मामले में थावे थाना क्षेत्र के कोडर केशवपुर गांव निवासी 70 वर्षीय मोहम्मद मुस्लिम ने साइबर थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने साइबर थाने की पुलिस को बताया कि फेसबुक पर पेंशन कार्ड बनवाने से संबंधित एसबीआई का एक डिमांड निकला हुआ था, जिस पर उन्होंने पेंशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने पेंशन कार्ड का फॉर्म भरने के लिए व्हाट्सएप पर आने को कहा। जब उन्होंने ऑनलाइन फॉर्म भरने से इनकार किया तो कॉल करने वाले व्यक्ति ने फोन काट दिया। शाम में उनके मोबाइल पर खाते से 1.89 लाख रुपए कटने का मैसेज आया। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे की मद...