कन्नौज, जनवरी 19 -- तालग्राम, संवाददाता। नगर के पूर्व सभासद राधेश्याम शक्य रविवार रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके अचानक हुए निधन से परिवार में कोहराम मच गया। जबकि नगर में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही शुभचिंतकों और परिचितों का तांता उनके घर पर लग गया। बताया गया कि पूर्व सभासद की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन घर में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया है। पूर्व सभासद नगर की राजनीति में सक्रिय रहे और अपने कार्यकाल के दौरान जनता से जुड़े कई कार्य कराए। उनके निधन की खबर सुनकर नगर वासियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोगों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए इसे नगर के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वही परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.