रामपुर, अप्रैल 12 -- पट्टीकलां क्षेत्र में अवैध खनन की निगरानी के दौरान खनन कारोबारियों के सूचना तंत्र का हिस्सा माने जा रहे तीन युवकों को पुलिस ने एक संदिग्ध कार समेत हिरासत में लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है जबकि वाहन को सीज कर दिया गया है। शुक्रवार की शाम चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ गश्त पर निकले थे। इस दौरान एक संदिग्ध कार लगातार पुलिस टीम की निगरानी करती नजर आई। शक होने पर पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। जिसमें तीन युवक सवार थे। कार के पिछले हिस्से में नंबर प्लेट नहीं लगी थी और उसके वैध कागजात भी मौजूद नहीं मिले। पूछताछ में कार सवार तीनों युवक खनन कारोबार से जुड़े पाए गए। जिनमें चक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.