मऊ, फरवरी 7 -- मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला क्षेत्र के भदेसरा में शुक्रवार की देर शाम पुरानी रंजिश के विवाद में दो पक्ष की महिलाएं आमने-सामने हो गईं। दोनों पक्ष की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुआ। पुलिस टीम ने मामले में दोनों पक्षों की तरफ से पांच महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत भदेसरा गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्ष की महिलाएं अचानक आक्रोशित हो गईं। देखते ही देखते विवाद काफी बढ़ गया और दोनों पक्षों की महिलाओं की तरफ से मारपीट हो गया। इस दौरान सूचना पाते ही काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। घटना के बाबत पुलिस टीम ने पांच महिलाओं के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...