कटिहार, सितम्बर 11 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। कटाव पीड़ितों के पुनर्वास की मांग को लेकर मां जानकी पुनर्वास समिति आश्रम के बैनर तले राजेश गुरनानी समाहरणालय के समीप बुधवार से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया l चार सूत्री मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने कहा कि मनिहारी में कई विस्थापित परिवारों को अभी तक पुनर्वासित नहीं किया गया है l कुमारीपुर में 13.18 एकड़ सीज की जमीन पर कारी कोसी तटबंध पर बसे लोगों को पुनर्वासित नहीं किया गया है l जबकि लम्बे समय से इसकी मांग की जा रही है l मनिहारी के चरवाहा विद्यालय और सिंगल टोला में भी कई विस्थापित परिवार हैं। उन्होंने विस्थापित परिवारों को पुनर्वासित करने की मांग की l नगर निगम क्षेत्र के 4000 फुटकर दुकानदारों की समस्या की ओर भी जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.