आरा, दिसम्बर 11 -- आरा। निज प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह विवि परीक्षा विभाग ने पीजी सेमेस्टर वन सत्र 2025-27 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। गुरुवार को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किया गया। विद्यार्थी वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। मालूम हो कि पीजी सेमेस्टर वन की परीक्षा 18 से 23 दिसंबर तक दो पालियों में ली जाएगी। कुल आठ केंद्र चारों जिलों में बनाए गए हैं। आरा मुख्यालय में चार, बक्सर और कैमूर में एक- एक और रोहतास में दो केंद्र बनाए गए है। आरा मुख्यालय में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सभी पीजी विभागों का केंद्र एचडी जैन कॉलेज आरा,एसबी कॉलेज और एमएम महिला कॉलेज आरा का केंद्र कॉलेज आरा, एचडी जैन कॉलेज का केंद्र एसबी कॉलेज आरा, और एमएम महिला कॉलेज का केंद्र जगजीवन कॉलेज को बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...