बुलंदशहर, दिसम्बर 9 -- पहासू-अहमदगढ़ मार्ग पर सड़क पर सांडों की लड़ाई से मार्ग पर जाम लग गया। मार्ग पर कई सांडों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अहमदगढ़ मार्ग पर कई सांड आपस में भिड़ गए। सांडों की भिड़ंत के बाद सड़क पर चल रहे वाहन वहीं पर खड़े हो गए,जिस की वजह से वहां काफी देर तक जाम की स्थिति बन गयी। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। क्षेत्र में आवारा गोवंशों की मौजूदगी से लोग परेशान हैं, ग्रामीणों का कहना है कि गेहूं तथा आलू की कच्ची फसल को चट कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा गोवंशों से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.