लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- लखीमपुर। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी में दुधवा टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन के अंतर्गत कार्यरत नाजरुन निशा ने गांव में घुसे अजगर को शुक्रवार सुबह रेस्क्यू करने में सफलता हासिल की है। पलिया क्षेत्रांतर्गत सेमरीपुरवा गांव से अजगर के दिखने की सूचना मिलते ही नाजरुन निशा ने तत्काल कार्रवाई की।नाजरुन निशा ने कुशलता से अजगर का सफल रेस्क्यू किया। ग्रामीणों के सहयोग से उन्होंने सर्प को सुरक्षित पकड़ा और किसी को नुकसान पहुंचाए बिना रेस्क्यू पूरा किया। इसके बाद अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में सकुशल छोड़ दिया गया, जहां वह स्वछंद विचरण कर सके। नाजरुन निशा ने बताया कि वन्यजीवों को देखते ही घबराने की बजाय स्थानीय वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचित करना चाहिए। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने उनकी इस पहल की सराहना की है।

हिंदी...