चतरा, फरवरी 15 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। आस्था और विश्वास का संगम चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत बेला गांव में देखने को मिलता है, जहां खुदाई के दौरान भगवान शिव की प्रतिमा प्रकट हुई। भगवान शिव की प्रतिमा आज लाखों लोगों का आस्था का केंद्र बन चुका है। महाशिवरात्रि पर यहां आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 15 दिवसीय मेले को लेकर इस वर्ष भी उत्साह का माहौल है। इस बार मेले की शुरुआत 15 फरवरी को किया गया। सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास मेला का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि इस मंदिर का विकास को लेकर मैं प्रबंधन समिति के साथ खड़ा हूं। यहां के मंदिर का जो विकास की रप्तार की जरूरत है, उसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे। आने वाले समय में कैलाशधाम का विकास निश्चित है। ग्रामीणों के अनुसार, यहां स्थापित भगवान शिव की प्रतिमा प्राचीन है, जो खुदाई के दौरान मिली थी। इस...