सहरसा, फरवरी 17 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी प्रखंड के परसबन्नी गांव स्थित राम जानकी ठाकुरबारी सह शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का रविवार को समापन हो गया। भागवत कथा में प्रवचनकर्ता मिथलेश दास महाराज ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा के वाचन व श्रवण से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। संसार दुखों का सागर है। प्रत्येक प्राणी किसी न किसी तरह से दुखी व परेशान है। कोई स्वास्थ्य से दुखी है, कोई परिवार, कोई धन, तो कोई संतान को लेकर परेशान है। सभी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए ईश्वर की आराधना ही एकमात्र मार्ग है। इसलिए व्यक्ति को अपने जीवन का कुछ समय हरिभजन में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भागवत कथा वह अमृत है, जिनके पान के भय, भूख, रोग व संताप सब कुछ स्वत: ही नष्ट हो जाता है। इधर भागवत कथा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.