चतरा, मार्च 18 -- चतरा, प्रतिनिधि। सदर थाना पुलिस ने पत्नी रीता देवी के संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत मामले में पति रामदेव भुईयां को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। मालूम हो कि अकौना गांव में तीन दिन पूर्व ही रीता देवी ने पंखे से झुलकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतका के पिता पटेर गांव निवासी माधो भुईयां ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए सदर थाना में मामला दर्ज कराया था। जिसमें मृतका के पति सहित चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को अकौना गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.