गोपालगंज, मार्च 18 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर स्थित कलेक्ट्रेट के कौशल विकास केन्द्र में मंगलवार को एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर-सह-जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों से आए एक-एक श्रमिक शामिल हुए। शिविर की अध्यक्षता श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार ने की। उन्होंने श्रमिकों को श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के अन्तर्गत संचालित विभिन्न अधिनियमों, नियमावली एवं योजनाओं की जानकारी दी। इससे पहले श्रमिक रामजी महतो , आनन्द कुमार राम, विजय कुमार राम,प्रमिला देवी एवं फुलकुमारी देवी ने दीप जलाकर कार्यशाला का उद्घाटन किया। मौके पर गोपालगंज सदर, थावे, मांझा, बैंकुण्ठपुर, हथुआ एवं फुलवरिया में पदस्थापित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.