गंगापार, अप्रैल 1 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। बाइक सवार नौटंकी मलिक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना से परिवार में रोना पीटना मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थरवई थाना क्षेत्र क्षेत्र के बेरुई गांव के मजरा अल्पीकापुरा गांव निवासी 35 वर्षीय राजकुमार गौतम सोमवार रात करीब 9:30 बजे बाइक से भिदिऊरा गांव निवासी अपनी मौसी के के यहां जा रहा था। थाना क्षेत्र के मलाकमय भैसाही गांव के सामने हड़िया-कोखराज राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर एक ट्रैक्टर थ्रेसर के साथ खड़ा था जिसमें वह भिड़ गया। 108 एंबुलेंस से उसे सीएचसी बनी ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक नौटंकी का काम करता था। जिसका वह मालिक था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.