प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 9 -- एसआईआर के संबंध में संबंधित अफसरों के साथ बैठक के दौरान डीएम शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि जिले के नौ मैपिंग वाले 82371 मतदाताओं को नोटिस भेजा जाए और सूझबूझ के आधार पर सही मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराया जाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा वार तैयार की गई मतदाता सूची से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का मिलान करने के बाद ही अंतिम मतदाता सूची को प्रकाशन के लिए तैयार किया जाए। बैठक में डीएम ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन छह जनवरी को किया जा चुका है। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि छह फरवरी तक निर्धारित की गयी है। दावे-आपत्तियों का निस्तारण 27 फरवरी तक किया जाएगा। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन छह मार्च को किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जि...