सहरसा, जनवरी 24 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती के अवसर पर नेताजी सुभाष चौक सहरसा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस विचार मंच के तत्वावधान में भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के संयोजक मनीष कुमार ने की, जबकि संचालन मनोज यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ आलोक रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस पराक्रमी, तेजस्वी और अद्वितीय क्रांतिवीर थे। उन्होंने विदेशी धरती पर आज़ाद हिंद फौज की स्थापना कर ब्रिटिश हुकूमत को सीधी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि नेताजी महात्मा गांधी को सम्मानपूर्...