बगहा, फरवरी 1 -- रामनगर, संवाद सूत्र। नगर के शिवमंदिर धर्मशाला में रविवार को मेडिकल कैम्प का आयोजन स्वाभिमान सेवा संस्थान के सौजन्य से किया गया। कैम्प में विशेषज्ञ चिकित्सको ने मरीजों का इलाज कर आवशयक चिकित्सकीय सलाह दिए । मरीजों को इलाज के उपरान्त मुफ्त दवा भी दिया गया । कैम्प में डॉ किरण शंकर झा, उत्कर्ष शर्मा समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे । चिकित्सकों ने आयोजन कर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा की इस तरह के आयोजन का प्रयास सतत होता रहना चाहिये । ताकि आम आदमी को स्वस्थ सेवा का लाभ मिल सके ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...