फिरोजाबाद, फरवरी 9 -- जसराना नगर पंचायत के निलंबित कर्मचारी ने मोहल्ला शीशपुरी स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क के कमरे में रविवार रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस की मौजूदगी में हुई पंचायत में कर्मचारी के भाई को नौकरी पर रखने का आश्वासन दिया तब मामला शांत हुआ। सोमवार की सुबह जसराना के दीनदयाल पार्क मोहल्ला शीशपुरी में अनूप कुमार (35) पुत्र भूरे सिंह निवासी मोहल्ला जाटवान ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और शव को परिजनों की मौजूदगी में उतरवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक नगर पंचायत जसराना में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी था। मृतक पर एक बच्चे के अपहरण का आपराधिक मामला दर्ज था, जिसके चलते वह कई वर्षों से निलंबित चल रहा था। लंबे समय से मुकदमे और निलंबन की मानसिक परेशानी से जूझ रहा था। आशंका जताई...