सासाराम, नवम्बर 5 -- बिक्रमगंज। नासरीगंज प्रखंड परिसर में जीविका के सौजन्य से मतदातन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने रंगोली, रैली, शपथ, नुक्कड़ नाटक, मेहंदी रचाकर मतदाताओं को जागरूक किया। बीपीएम जीविका मनोज कुमार ने बताया कि जीविका द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जो चुनाव पूर्व तक जारी रहेगा। मौके पर बीडीओ नौशाद आलम सिद्दीकी, सीओ अंचला कुमारी, बीपीआरओ प्रगति सिंह, बीपीएम मनोज कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.