मेरठ, फरवरी 11 -- मेरठ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में मंगलवार को राष्ट्र सेविका समिति (मेरठ प्रांत) की ओर से 'भारती नेशनल कन्वेंशन ऑफ वुमेन थॉट लीडर्स' का आयोजन हुआ। 'नारी से नारायणी' के ध्येय वाक्य के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम में देशभर की प्रख्यात शिक्षाविदों, समाजसेवियों और महिला चिंतकों ने शिरकत की। सम्मेलन में मुख्य वक्ता चौधरी चरण सिंह विवि की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि नारी समाज में सकारात्मक परिवर्तन की धुरी है। वहीं, हिमाचल प्रदेश से आईं प्रोफेसर सत्यम कुमारी और बेंगलुरु की प्रोफेसर शिवानी ने नारी की बौद्धिक और आध्यात्मिक शक्ति पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का स्थान सदैव सर्वोपरि रहा है। ग्यारहवीं शताब्दी की महिला संतों और शंकराचार्य को शास्त्रार्थ में चुनौती देने वाली महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.