कानपुर, नवम्बर 28 -- बिठूर। नारामऊ न्यू हाईवे सिटी के पास जीटी रोड किनारे दस फुट गहरे नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच की। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई गई है। शुक्रवार की दोपहर एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि न्यू हाईवे सिटी के पास बने एक नाले में शव पड़ा है। नाला नानकारी से होकर आता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देख कर फॉरेंसिक टीम बुलाई। शव दो से तीन दिन पुराना था। मृतक के शरीर पर सफेद लोअर, पीली टीशर्ट, भूरे कलर का स्वेटर था। उसके कपड़ों की जेब में कुछ नहीं मिला। इससे उसकी पहचान हो सकती थी। टीम की जांच में चेहरे व सिर पर चोट पाई गई। बिठूर इंस्पेक्टर प्रेम नारायण विश्वकर्मा ने बताया पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा कि मौत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.