हरिद्वार, अगस्त 19 -- हरिद्वार। नॉरकोटिक्स टीम ने नशीले इंजेक्शन समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30 नशीले इंजेक्शन व बाइक बरामद की गयी है। मादक पदार्थो और नशीली दवाओं की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नॉरकोटिक्स टीम के एसआई रणजीत सिंह ने हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, राजवर्धन व मुकेश कुमार के साथ रेगुलेटर पुल के पास स्थित गिर्दा मंदिर तिराहा के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार आरोपी शाहिद पुत्र तहसील व जाहिद पुत्र जहांगीर निवासी ग्राम एकड़ खुर्द थाना पथरी नशीले इंजेक्शन समेत गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.