साहिबगंज, नवम्बर 26 -- साहिबगंज। जिला क्रिकेट संघ की ओर से शहर के सिदो-कान्हू स्टेडियम में जारी अंडर-16 लीग टूर्नामेंट में बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय बनाम मां गायत्री क्रिकेट बोरियो के बीच मैच खेला गया। मां गायत्री क्रिकेट ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 114 रन बना कर ऑल आउट हो गई। शुभम में 18, चंद्रेशखर साह ने 17, अंकित ने 13 रन की पारी खेली। नवोदय विद्यालय के गेंदबाज संजीत कुमार ने 4, दाऊद आलम व सोनू कुमार ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नवोदय विद्यालय की टीम 12.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना कर 6 विकेट से मैच जीत लिया। मां गायत्री क्रिकेट के गेंदबाज पीयूष कुमार ने 2 विकेट लिए। नवोदय विद्यालय के खिलाड़ी संजीत कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि संतोष सिंह ने संजीत को मैन ऑफ़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.