अलीगढ़, जनवरी 6 -- अलीगढ़। रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ आइकन द्वारा होटल क्लार्क्स इन में नववर्ष स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद म्यूजिकल नाइट में क्लब के सदस्यों ने जमकर मस्ती की। कार्यक्रम में मनोरंजक गतिविधियां व फन गेम्स आयोजित किए गए। इन गतिविधियों में क्लब के सदस्यों ने हिस्सा लिया। पासिंग द बॉल प्रतियोगिता से सदस्यों में उत्साह भर गया। कार्यक्रम के संयोजक तरुण सक्सेना व प्रवीण अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष विनीत भरद्वाज, सह मंडलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह, राजेश अग्रवाल, संगीता गर्ग, आलोक चतुर्वेदी, ललेश सक्सेना, विनय अग्रवाल, गीतिका अग्रवाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.