साहिबगंज, दिसम्बर 31 -- अभिजीत राय: साहिबगंज। नये साल में जिला को कई बड़ी योजनाओं का सौगात मिलेगा। इनमें से अधिकांश योजनाओं का काम या तो पूरा हो चुका है या फिर अंतिम चरण में है। जिला मुख्यालय में गंगा विहार पार्क से कुछ दूरी पर ऑटो पार्ट्स, लोहे के टुकड़े समेत अन्य कचरों से बनाये गये वेस्ट टू वंडर पार्क (कचरे से अजूबा पार्क) सबसे अलग व अनोखा होगा । इसे मशहूर कलाकार अमृत प्रकाश ने तैयार किया है। इस पार्क से थोड़ी ही दूर पर डिजिटल लाइब्रेरी भवन बना है। यह भवन पूरी तरह ग्रीन ब्लिडिंग होगा। इससे 50 केबीए का सोलर सिस्टम लगाया गया है। यह लाइब्रेरी खासतौर पर सिविल सर्विस, मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी होगा। उपरोक्त दोनों योजनाओं का उद्घाटन आगामी 26 जनवरी को होने की संभावना है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.