पाकुड़, फरवरी 3 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़िया प्रखंड की तेतुलिया पंचायत अंतर्गत राजबाड़ी हटिया टोला में मंगलवार को केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी के पहल से 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। कुछ दिन पहले तेतुलिया हटिया टोला का ट्रांसफार्मर जल गया था। ग्रामीण अंधेरे में ही रह रहे थे। जैसे ही इसकी सूचना झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता को हुआ उन्होंने तुरंत इसकी सूचना उपासना मरांडी को दिया। उपासना मरांडी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपनी ओर से बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर तेतुलिया में ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करवाई। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने उपासना मरांडी के प्रति आभार व्यक्त किया l फोटो संख्या - 02 - तेतुलिया गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने से खुशी जाहिर करते ग्...