लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- बम्हनपुर, संवाददाता। शारदा नदी में अज्ञात लोगों के जहरीला पदार्थ डाल जाने से भारी तादाद में मछलियां मर गईं। रविवार सुबह ग्रामीणों ने मरी मछलियां नदी में उतराती देखीं। लोगों ने नदी में इतनी मछलियां मरने से जलीय जीवों को नुकसान पहुंचने के साथ ही नदी के पारिस्थितिकीय तंत्र पर भी गंभीर असर पड़ने की बात कही है। निघासन वन रेंज के लालबोझी चौकी क्षेत्र के तहत शारदा नदी में रविवार सुबह ग्रामीणों ने सैकड़ों की तादाद में मरी मछलियां उतराती देखीं तो उन्होंने वनकर्मियों को सूचना दी। इस पर वन दारोगा पीयूष कुमार मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। शारदा नदी के इस क्षेत्र के मछली मारने का ठेका लेने वाले कमाल अहमद ने बताया कि अज्ञात लोगों के उनके ठेके वाले पानी में जहरीला पदार्थ डाल देने से भारी संख्या में मछलियां मर गईं। इससे उसे काफी आर...