लखनऊ, दिसम्बर 19 -- नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने जियामऊ स्थित रैन बसेरे का गुरुवार की रात में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। रैन बसेरा परिसर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैठने और ठहरने की व्यवस्थाओं के साथ यात्रियों को दी जा रही अन्य मूलभूत सेवाओं की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्दी के मौसम में रैन बसेरों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और जरूरतमंदों को पूरी सुविधा मिले। उन्होंने यहां रहने वालों को रेवड़ी का डिब्बा भी वितरित किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि यात्रियों, श्रमिकों और आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित आश्रय उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रैन बसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.