भागलपुर, जनवरी 12 -- नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू ने जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान सभापति ने जिलाधिकारी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। बैठक में नगर क्षेत्र के समग्र विकास, जनहित की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में चल रही बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। सभापति ने नगर परिषद से संबंधित विभिन्न समस्याओं, आवश्यकताओं और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...