सहारनपुर, दिसम्बर 18 -- कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला सेंट्रल पार्क में चल रही नकली नोट बनाने की फैक्ट्री का जयपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो लाख रुपये की नकली नोट और उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी के दो साथियों को राजस्थान पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इन आरोपियों से पूछताछ के आधार पर ही सहारनपुर से मुख्य आरोपी को पकड़ा गया है। राजस्थान पुलिस आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जयपुर ले गई है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि रविवार को राजस्थान के जयपुर के थाना चित्रकूट क्षेत्र में पुलिस ने 2.50 लाख के नकली नोटों के साथ के वहीं के निवासी गोविंद चौधरी और देवांश को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में पुलिस को पता चला कि नकली नोटों का सप्लायर गौरव पुंडीर पुत्री जितेंद्र पुंडीर है, जो सहारनपुर शहर के कोतवाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.