अल्मोड़ा, दिसम्बर 30 -- नई स्कूटी लेकर लौटते समय सोमवार को रास्ते में स्कूटी के रपटने से रामपुर निवासी महिला घायल हो गई। इलाज के दौरान रात में महिला ने दम तोड़ दिया। महिला नई स्कूटी निकलवाकर पति के साथ स्कूटी लेकर वापस अपने घर की ओर जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, ब्लॉक के गांव पंचायत रामपुर निवासी सुरेश कुमार ने नई स्कूटी खरीदी थी। सोमवार को सुरेश अपनी पत्नी सरोज देवी के साथ नई स्कूटी लेकर रानीखेत से वापस अपने घर आ रहे थे। द्वाराहाट पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर स्कूटी रपट गई। स्कूटी के रपटने से सुरेश कुमार और सरोज देवी दोनों घायल हो गए। घायल होने पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट ले जाया गया और अस्पताल में उनका इलाज किया गया। सरोज देवी की हालत गंभीर बनी हुई थी। सोमवार रात करीब 12 बजे 24 वर्षीय सरोज देवी ने अस्पताल में ही द...