सहारनपुर, जनवरी 21 -- श्री बावा लाल दयाल संकीर्तन मंडल द्वारा बाबा लाल दयाल जी का 671वां प्रकटोत्सव श्रीलाल द्वारा मंदिर प्रांगण में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भजन मंडलियों द्वारा बाबा लाल दयाल महाराज का गुणगान किया गया, जिस पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। आयोजन के अंत में भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नकुड़ वाले बाबा की शिष्या साध्वी सुदीक्षा देवी ने श्रीराम अमृतवर्षा कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। साध्वी सुदीक्षा देवी ने भक्तों को भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योगीराज सतगुरु बाबा लाल दयाल महाराज महान तपस्वी थे, जिन्होंने जनकल्याण के अनेक कार्य किए और हर संप्रदाय के दीन-दुखियों के कष्ट दूर किए। इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर बाबा लाल दयाल का आशीर्वाद लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.