गंगापार, दिसम्बर 25 -- पूरे दिन छाये भीषण कोहरे के चलते दोपहर तक वाहनों को लाईट जलाकर सड़कों पर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा। बादल व कोहरे के चलते ठंड बढ़ने से परेशानी बढ़ गई है, लेकिन दोपहर होते ही धूप निकलने से कुछ राहत मिली। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से विभिन्न बाजारों में अलाव जलवाने की मांग की है। गुरुवार को भोर से ही छाये भीषण कोहरे के चलते दोपहर तक वीपी प्रतापपुर, प्रयागराज मिर्जापुर , मांडा बरौंधा, मांडा मेजा, मांडा लालगंज आदि मार्गों पर दिन में ही लाईट जलाकर बेहद धीमी गति में वाहन चलते दिखे। दोपहर से तेज धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन गलन यथावत रहा। मध्यम व निचले पायदान पर जीवन बसर करने वालों के लिए ठंडी परेशानी का कारण बन गयी। वृद्धों, बीमारों को खास एहतियात बरतने की जरुरत तो है ही, साथ ही इंसानों से अधिक पालतू पशुओं और मवेशियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.