पटना, फरवरी 4 -- राजद सांसद सुधाकर सिंह ने धान खरीद के मसले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में सांसद ने कहा है कि बिहार में इन दिनों फोर्टिफाइड राइस कर्नेल की गंभीर कमी के कारण धान की खरीद प्रक्रिया लगभग ठप हो चुकी है। राज्य के कई जिलों से लगातार यह शिकायतें मिल रही हैं कि जैसे ही एफआरके का स्टॉक समाप्त हुआ, पैक्स और अन्य क्रय केंद्रों पर धान की तौल और खरीद रोक दी गई। इसका सीधा दुष्परिणाम यह हुआ है कि किसान अपनी उपज लेकर दर-दर भटकने को मजबूर हैं और गहरे आर्थिक संकट में फंसते जा रहे हैं। यह स्थिति केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की संयुक्त विफलता को उजागर करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...