पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने भाजपा नेता धर्मदेव सिंह यादव को पलामू जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा) का सदस्य नामित किया गया है। यादव ने पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम और भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अवर सचिव पीयूष रंजन ने झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव, पलामू के उपायुक्त आदि को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.