बिहारशरीफ, दिसम्बर 13 -- दो माह पहले गायब किशोरी शेखपुरा से बरामद चेवाड़ा, निज संवाददाता। करण्डे थाना क्षेत्र के एक गांव से दो माह पहले गायब हुई किशोरी को पुलिस ने शेखपुरा शहर से से बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता ने मामले में एफआईआर करायी थी। विक्की कुमार को नामजद बनाया था। गुप्त सूचना के आधार पर एसआई पूनम कुमारी के नेतृत्व में किशोरी को बरामद किया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.