भदोही, दिसम्बर 23 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। एल्डर्स कमेटी डिस्ट्रक बार एसोसिएशन ज्ञानपुर-भदोही का वार्षिक चुनाव दो जनवरी को होगा। पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल मिश्र ने बताया कि वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए भरत लाल यादव एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए चंद्र अवतंश पांडेय अपना नामांकन पत्र वापस कर दिया। कहा कि अध्यक्ष पद के लिए अब छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष पर तीन, महासचिव पर तीन, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर चार, कोषाध्यक्ष तथा संयुक्त सचिव पद पर चार-चार प्रत्याशियों के बीच चुनावी समर होगा। अधिवक्ताओं से मतदान के दिन अपना सीओपी कार्ड लाने का आह्वान किया। उसके बिना मतदान से वंचित कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.