सीतामढ़ी, फरवरी 7 -- सीतामढ़ी। बैरगनिया रेलवे फाटक के समीप अवैध हथियार के साथ एक युवक को एसएसबी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की पहचान मो. इम्तियाज के रूप में की गयी है। एसएसबी 20 वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि बीओपी कुंडवा चैनपुर के कमांडर निरीक्षक (सामान्य) आलोक कुमार को सूचना मिली कि बाइक से अवैध हथियार लेकर युवक बैरगनिया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद वे पांच जवानों के साथ के साथ बताए स्थान की ओर निकले। रास्ते में बैरगनिया का रेलवे फाटक गिरा हुआ था। जहां एक बाइक पर बैठा युवक की संदिग्ध गतिविधि देखी गयी। संदेह हे आधार पर जवानों ने उक्त युवक से पूछताछ की। जिसमें वह कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दिया। जिसके बाद जवानों ने उसकी व बाइक की तलाशी ली। बाइक की तलाशी में सीट के नीचे 2 देशी कट्टा व 4 जिंदा कारतूस बरामद...