लातेहार, जनवरी 15 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के ततहा गरम झरना में मकर संक्रांति पर आयोजित दो दिवसीय मेला गुरुवार को सम्पन्न हो गया। कई लोग प्राकृतिक के गरम झरना कुंड गए और स्नान किया। झरने में नीचे से निकलने वाले गरम पानी का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। पूजा-अर्चना कर मेला में लोगों ने चूड़ा, तिलकुट और गुड़ ग्रहण किया। मेले में दूसरे दिन भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेला में सजी दुकानों में लोगों ने जमकर सामान की खरीदारी की। बता दें कि हरेक साल मकर संक्रांति पर गरम झरना स्थल पर मेला लगता है। आसपास के लोगों में मेला ने एक अलग पहचान बना ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...