हापुड़, फरवरी 5 -- हापुड़ का मौसम गुरूवार को पूरी तरह साफ हो गया, दिनभर तेज धूप खिली रही। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। आम दिनों के मुकाबले बाजारों व सड़कों पर चहल पहल रही। हालांकि तापमान जस का तस बना रहा, लेकिन लोगों को ठंड का अहसास नहीं हुआ। पिछले दो दिन बारिश के बाद आसमान में कभी बादल तो कोहरा छाया रहा। ठंडी हवाओं और गलन होने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, इसका असर जनजीवन पर भी दिखाई दे रहा था। लोग अपने दफ्तरों में देरी से पहुंच रहे थे, स्कूली बच्चों को भी परेशान होना पड़ रहा था। लेकिन गुरूवार को मौसम पूरी तरह साफ हो गया। सुबह 8 बजे से ही तेज धूप खिलनी शुरू हो गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे ही सूर्यदेव की किरण तीखी होती चली गई। लोगों ने अपने घर की छत, आंगन, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.