प्रयागराज, मार्च 11 -- प्रयागराज। होली का त्योहार हो तो सबसे अधिक मांग गुझिया की ही होती है। गुझिया के लिए जरूरी चीज होती है खोवा। अब जबकि होली में तीन दिन ही शेष बचे हैं तो बाजार में सबसे ज्यादा मांग खोवा की ही हो रही है। चौक खोवा मंडी हो या फिर कटरा सभी जगह दूर दराज से आए लोग इसकी खरीदारी कर रहे हैं। मांग बढ़ने का असर रहा है कि दो दिन पहले जो खोवा बाजार में 280 रुपये से 300 रुपये प्रति किलो था, वो सोमवार को 350 से 370 रुपये तक पहुंच गया। प्रतिदिन बाजार में पांच से सात टन तक खोवा की मांग हो रही है। खरीदारी करने आए लोगों का कहना है कि इस वक्त गुझिया, मिठाई, रसगुल्ला बनाने के लिए इसकी जरूरत है। दूसरे सामान जो रखे जा सकते थे तो उसे पहले खरीद लिया गया, जैसे पापड़, चिप्स, मैदा और अन्य दूसरे सामान, लेकिन खोवा खराब होने का डर रहता है, ऐसे में इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.