भागलपुर, जनवरी 1 -- सन्हौला थाना के दो चौकीदार बुधवार को एक साथ सेवानिवृत हुए। इस मौके पर थाना में दोनों चौकीदारों को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता सन्हौला थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने की। सन्हौला के चौकीदार राजेंद्र पासवान और बनियाडीह निवासी अक्षय पासवान की 35 वर्ष सेवा के बाद सेवानिवृत होने से दोनों जगह चौकीदार का पद रिक्त हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...