बिहारशरीफ, फरवरी 9 -- हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड के दैली गांव में नवनिर्मित मंदिर में भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 18 फरवरी को कलश शोभायात्रा से इसकी शुरुआत होगी। 19 फरवरी को पंचांग पूजा, 20 को जलाभिषेक और 22 फरवरी को नगर भ्रमण के बाद प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। ग्रामीण देवन दास ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...