रांची, फरवरी 6 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के हाकेदाग निवासी रोहन करमाली को एक युवती से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि गुरुवार 5 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे घर के सदस्य बाजार गए थे। इसी दौरान आरोपी काम का बहाना बनाकर घर आया और छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह भाग निकला। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि युवती के बयान पर सिल्ली थाना कांड संख्या 11/2/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...