संतकबीरनगर, दिसम्बर 22 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी रिटायर रेल कर्मी को रविवार को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेज दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला शनिवार को रिटायर रेल कर्मी पर दुष्कर्म, पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। महुली पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में तहरीर दिया था। आरोप लगाया कि 16 दिसम्बर को उसकी 13 साल बेटी के साथ गन्ने के खेत में ले जाकर रिटायर रेल कर्मी यदुलाल ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिटायर रेल कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने बताया कि रविवार को दुष्कर्म के मुकदमे के नामजद आरोपी यदुलाल निवासी झिंगुरापार को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.